पिकनिक मनाने गया युवक की पानी मे डूबने से मौत 

सागर।मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत दलपतपुर गांव से निकली बीना नदी के घाट पर पिकनिक मनाने गए युवको मे से एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी वार्ड खुरई निवासी अंशुल यादव अपने चार अन्य मित्रो के साथ पिकनिक मनाने दलपतपुर गांव स्थित घाट पर गए थे। जहा पर नहाने के दौरान अंशुल पानी के बहाव मे बह गया। जिसकी सूचना उसके साथ गए दोस्तो ने परिजनो और पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की मदद से युवक की तलाश की गई। साथ ही सागर से टीम बुलाई गई। युवक का शव नदी से निकाल लिया गया और पंचनामा कार्रवाई कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।

Next Post

गिरोह का पर्दाफाश: शादी का झांसा देकर कर रहे थे लूटपाट 

Sun Jun 15 , 2025
सिंगरौली। सरई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके द्वारा राज्य के अन्य जिले से बुलाकर धनराशि लूटने एवं मारपीट कर महिला संबंधि गंभीर अपराधों में फंसाने की कोशिश करते आ रहे थे। पुलिस ने ऐसे आरोपियो के कारनामो का […]

You May Like