ग्वालियर हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

दतिया। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं को विगत रात्रि दतिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने और दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने की कामना की साथ ही हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस दुखद घटना से सभी व्यथित हैं और संकट की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,संतोष लिटोरिया,नाहर सिंह यादव अजय शुक्ला पार्षद मुन्ना खान,मोहम्मद अरशद रज्जन भाई,आशीष तिवारी, रामकुमार मोगिया, श्री राम सेन, अतुल यादव, ज्योत्सना टिलवानी, पुष्पराज राजपूत, डॉ राकेश खरे, सुरेश झा, अमरीश वाल्मीक, जाकिर मंसूरी, काले खां पवन बेडर, शेरू श्रीवास्तव सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Next Post

कलेक्टर का आदेश—मिट्टी के दीये बेचने वालों से न लिया जाए कर, बाजारों में वसूली और मनमानी रोकने की भी जरूरत

Tue Oct 20 , 2026
ग्वालियर। दीपावली पर दूसरों के घरों को रोशन करने वाले कुम्हारों और छोटे माटी शिल्पियों के घर भी खुशियों का उजाला पहुंचे, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत मिट्टी के दीये, मूर्तियां, खिलौने, मटके और सजावटी सामान बेचने वालों को […]

You May Like