शराब के लिए पैसे न देने पर सैलूनकर्मी पर चाकू से हमला

सतना कोलगांव थाना क्षेत्र के घूरडांग इलाके में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां शराब के लिए पैसे न देने पर दो युवकों ने एक सैलूनकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस वारदात में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमन चौक के निवासी मनोज सेन अपनी सैलून की दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान आरोपी अंशु अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान में जबरन घुस आया. पीड़ित मनोज के मुताबिक, आरोपी पहले भी उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांग चुका था, लेकिन जब इस बार उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया.

हमलावरों की संख्या दो थी, जिसमें से एक ने पीड़ित को पकड़ कर रोकने का प्रयास किया, जबकि दूसरे ने चाकू से वार कर दिए. हमले के दौरान चाकू मनोज की जांघ पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. स्थानीय लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. और उन्होंने खून से लथपथ घायल मनोज सेन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही कोलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है.

Next Post

10 मिनट में तबाह कर देंगे...चुनाव से पहले ईरान पर हमले के मूड में ट्रंप, खामेनेई ने अपडेट की टारगेट लिस्ट

Sun Nov 1 , 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर सैन्य हमला करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम ईरान के परमाणु ठिकानों पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर 10 मिनट में मिसाइल हमला कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका […]

You May Like