सिंगरौली:जनपद पंचायत देवसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्सा के जिग्नहवा टोला में शनिवार को एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खेत में जा पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर MP 66 G 3160 बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद वाहन सड़क से नीचे उतरकर खेत में पहुंच गया। घटना के बाद आसपास के लोगों का ध्यान मौके की ओर गया। हालांकि, वाहन अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
