जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत दमोहनाका एमजी पैलेस के सामने मैदान में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 7 हजार 820 रूपये जप्त किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ ने बताया कि एमजी पैलेस के सामने मैदान में दमोहनाका गोहलपुर में ताश पत्ते पर रुपए की हार जीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे जुआरी राहुल बर्मन 29 वर्ष निवासी शांतिनगर गली नंबर 08 थाना गोहलपुर, प्रभू चडार 29 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा नट बाबा की गली थाना कोतवाली, अकुंश अग्रवाल 42 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा गणेश मंदिर गोहलपुर, मोनू यादव 30 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला कुआ के पास गोहलपुर को घेराबंदी कर दबोचा गया, जिनके पास व फड़ से 7 हजार 820 रूपये व 52 ताश पत्ते जप्त किए गए।
