छतरपुर में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

छतरपुर। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। शहर और आसपास के इलाकों में इतनी धुंध छाई रही कि लोगों को कुछ ही मीटर तक दिख पाना मुश्किल हो गया। विज़िबिलिटी करीब 500 मीटर रह जाने के कारण वाहनों को हेडलाइट और टॉर्च की रोशनी में चलाना पड़ा। सुबह तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से ठंड तेजी से महसूस हुई।

बीते एक हफ्ते से जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक पारा और नीचे जा सकता है, हालांकि दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे सकती है। फिलहाल अधिकतम तापमान 26 डिग्री, हवा की रफ्तार 2 किमी/घंटा और नमी 57 प्रतिशत दर्ज की जा रही है। अगले सात दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। बाज़ारों में चाय, कॉफी और गर्म खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है।

Next Post

पूर्व विधायक का ही नाम वोटर लिस्ट से गायब!

Fri Nov 21 , 2025
सिवनी। बरघाट विधानसभा के राजनीतिक इतिहास में लगातार 2003, 2013, 2018 और 2023 चार बार चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया का नाम 2003 की वोटर लिस्ट से रहस्यमयी तरीके से गायब पाया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात कि निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अब […]

You May Like