पूर्व विधायक का ही नाम वोटर लिस्ट से गायब!

सिवनी। बरघाट विधानसभा के राजनीतिक इतिहास में लगातार 2003, 2013, 2018 और 2023 चार बार चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया का नाम 2003 की वोटर लिस्ट से रहस्यमयी तरीके से गायब पाया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात कि निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

काकोड़िया ने कहा

“अगर एक पूर्व विधायक का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो सकता है, तो आम जनता का क्या हाल होगा? यह सिर्फ मेरा मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सुरक्षा का सवाल है।” उन्होंने इसे व्यक्तिगत मुद्दा न मानते हुए कहा कि यह आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है और मीडिया और जनता से जागरूकता बढ़ाने की अपील की। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी केवल एक गलती नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। सवाल यह है, जिन्होंने 20 साल से चुनाव लड़ा, उनका नाम कैसे गायब हो गया?

और बड़ा सवाल—कितने और नागरिकों के नाम इस तरह हटाए गए होंगे?

Next Post

युवक-युवती 7 किलो गांजा समेत पकड़ाए

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने कार्यवाही कर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त युवक-युवती को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 7 किलो 450 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया। पकड़े गए गोलू धूपिया 20 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा गोराबाजार एवं मानसी […]

You May Like