
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने कार्यवाही कर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त युवक-युवती को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 7 किलो 450 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया। पकड़े गए गोलू धूपिया 20 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा गोराबाजार एवं मानसी निषाद 18 वर्ष निवासी नई बस्ती जिला कटनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
