अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग को लेकर 50 को नोटिस 

मुलताई। नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस द्वारा द्वारा 50 लोगो को नोटिस जारी किए है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण, अनिश्चित पार्किंग और बस चालकों द्वारा कहीं भी गाड़ी रोककर सवारी चढ़ाने उतारने जैसी लापरवाहियों से यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। दोपहिया वाहनों की मनमानी पार्किंग से आए दिन जाम की स्थिति बनती है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद तक खड़े हो जाते हैं। यदि नागरिक शिष्टाचार का पालन करते हुए वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करें, तो शहर की आधी से अधिक यातायात समस्या अपने आप खत्म हो सकती है। वहीं प्रशासन को भी शहर के अंदर दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती बरतनी होगी। जिसके चलते गुरुवार को टीआई नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में अभियान चलाया। टीम ने दुकानों पर जाकर अतिक्रमण, बाहर तक फैले सामान और अवैध पार्किंग की जांच की। कार्रवाई के दौरान 50 लोगों को नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि दुकान सीमा के बाहर सामान रखने, सड़क घेरने और अनधिकृत पार्किंग को अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में सीधी चलानी कार्रवाई की जाएगी।

मुलताई पुलिस का यह अभियान यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक सख्त लेकिन जरूरी कदम माना जा रहा है।

Next Post

अपशब्द कहने पर दो छात्र गुटों के बीच विवाद 

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा उत्सव के समापन समारोह के दौरान शुक्रवार को अचानक गहमागहमी का माहौल बन गया। छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने समारोह में मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों को हैरान कर दिया। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के एक छात्र, जो किसी छात्र […]

You May Like