जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत बाबा टोला में बदमाशों ने पिता पर चाकू से हमला करने के बाद पुत्रों की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मोह नासिर 55 वर्ष निवासी टेढ़ीनीम बाबा टोला बबलू उर्फ हफीज, समीर उर्फ फैजान एवं असरफ ने उसके साथ मारपीट की ।
समीर उर्फ फैजान ने चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। उसके बेटे मोह. रमजान, मोह. सलमान बीच बचाव करने लगे तो तीनों ने उसके दोनों बेटों के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर जमीन पर पटक दिये जिससे दोनों को सिर में चोटें आई। तीनों जान से मारने की धमकी दिये। झूमाझपटी में उसका मोबाइल गिर गया जो नहीं मिला।
