मप्र में निवेश को प्रोत्साहन का नवविकसित मॉडल बना BSL ग्लोबल आउटरीच समिट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने BSL ग्लोबल आउटरीच समिट को एक अभिनव मंच बताते हुए कहा कि देश में परिवर्तन केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और नवाचार से आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित उद्योगपतियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के बीच संवाद की कमी से विकास बाधित होता है। इस चुनौती को मध्यप्रदेश सरकार दूर कर रही है। राज्य में अप्रासंगिक 42 कानूनों को हटाया गया है और औद्योगिक मंजूरियाँ घटाकर केवल 10 कर दी गई हैं।

डॉ. यादव ने बताया कि डिजिटलाइजेशन, नवाचार और व्यापार सुगमता के लिए ठोस कदमों के चलते भारत निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। महिला श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति महिला 6000 प्रति माह 10 वर्षों तक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन करने वाले उद्योगों को अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं। बिजली बिल की व्यवस्था में सुधार करते हुए अब बिल उत्पादन प्रारंभ होने के दिन से ही लिया जाएगा।

राज्य सरकार माइनिंग, हेल्थ, टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में खुली नीतियों के साथ उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। उद्योग विभाग लगातार देश-विदेश में रोड शो कर रहा है। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में निवेश करने का आग्रह किया।

Next Post

एनएसएफ को निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनानी होगी

Fri Aug 1 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) सरकार, भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 (खेल संहिता) में निर्धारित मानदंडों के अनुसार, खेलों के प्रचार और विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को मान्यता देती है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन संबंधित एनएसएफ की जिम्मेदारी है। […]

You May Like