छतरपुर के कई इलाकों में आज रहेगा बिजली कट, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगी सप्लाई बंद

छतरपुर। आज 30 नवंबर को कई स्थानों पर बिजली सप्लाई पूरे दिन बाधित रहेगी। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छतरपुर के अनुसार, उपकेंद्र में लगे 63 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के मेंटेनेंस काम की वजह से यह कटौती अनिवार्य है। बिजली बंद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है, हालांकि विभाग ने कहा है कि परिस्थिति अनुसार समय कम-ज्यादा हो सकता है।

इस बंद के दौरान 33 केवी गढ़ीमलहरा उपकेंद्र से जुड़े हमा, निवारी, खौंप, सरानी, कांटी, रक्शापुरवा, चौकीपुरवा और मौरवा जैसे गांवों में सप्लाई नहीं मिलेगी।

ढडारी फीडर से जुड़े ढडारी, ललौनी, परा, कतरवारा, पराचौकी, बूदौर, उदयनपुरवा, चौका, रसुइयाभाटन, बजरंगगढ़, रमनपुरा और बसारी भी प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा, चंद्रपुरा फीडर से जुड़े चंद्रपुरा, गठेवरा, बृजपुरा, सिमरिया, स्टेशन रोड स्थित ओम साई राम होटल, गठेवरा इंजीनियरिंग कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालाजी इंडस्ट्रीज और 33 केवी लाइन से जुड़े अन्य क्षेत्र भी कटौती में शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सप्लाई बंद रहने के दौरान सावधानी बरतें। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Next Post

बुजुर्ग ने लगाई फांसी

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर‌: कैंट थाना अंतर्गत जम्मू के बगीचे सदर में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि श्रीमति भारती पासी 46 वर्ष निवासी जम्मू का बगीचा ने बताया कि उसके मकान में किराये से रहने वाला मुकेश 50 वर्ष ने कई बार आवाज लगाने पर भी दरवाजा […]

You May Like