जॉर्डन ने गाजा को बिजली आपूर्ति रोकने के इजरायल के फैसले की निंदा की

अम्मान, 11 मार्च (वार्ता) जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के उस फैसले की कड़ी निंदा की है, जिसमें उसने गाजा को बिजली की आपूर्ति रोक दी है ताकि हमास पर बंधकों को रिहा करने का दबाव बनाया जा सके।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, इजरायल का यह फैसला फिलिस्तीनियों के खिलाफ भुखमरी और नाकाबंदी की उसकी नीति का स्पष्ट रूप से पालन है। बयान के अनुसार, यह इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून का भी स्पष्ट उल्लंघन करता है और गाजा में तनाव को फिर से भड़काने का जोखिम उठाता है।

मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे इजरायल को युद्ध विराम समझौते का पालन करने के लिए मजबूर करें। इसके सभी प्रावधानों को लागू करें, गाजा में बिजली बहाल करें और मानवीय सहायता के लिए सीमा को फिर से खोलें ताकि लोगों की मदद की जा सके।

इजरायल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने एक वीडियो बयान में कहा कि उन्होंने गाजा को बिजली की आपूर्ति तुरंत रोकने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि इस उपाय का उद्देश्य हमास पर गाजा में अभी भी बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव डालना है।

इजरायल के आंकड़ों के अनुसार, हमास ने हमारे कम से कम 59 लाेगों को बंधक बनाये थे जिनमें से लगभग 24 के जीवित होने का अनुमान है।श्री कोहेन ने कहा, “हम सभी बंधकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेंगे।”

गौरतलब है कि इजरायल ने दो मार्च से गाजा में खाद्य सामग्री सहित सहायता सामग्री की खेप रोक दी है। यह इजरायल-हमास युद्ध विराम के पहले 42-दिवसीय चरण की समाप्ति के बाद हुआ है।

 

Next Post

नासा, स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए नया मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने का रखा लक्ष्य

Tue Mar 11 , 2025
लॅास एंजिल्स, 11 मार्च (वार्ता) नासा और स्पेसएक्स ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। नासा ने यह जानकारी दी है। यह मिशन क्रू-10 के नाम से जाना जाएगा। इस मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन […]

You May Like