
पांढुरना। नगर के बस स्टैंड में शुक्रवार की शाम दो दोस्तों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया,एक युवक ने दूसरे पर लोहे की हूक से किए गए प्राणघातक हमले में बुरी तरह जख्मी हुए ग्राम गुजरखेडी निवासी सुनील सलामें 35 को प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया है,वहीं इसे मारने वाले युवक को पुलिस ने पकड अभिरक्षा में रखा है ।
प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की शाम लगभग 6:37 बजे ग्राम गुजरखेडी निवासी निवासी युवक सुनील सलामे 35 पर नगर में रहने वाले इसके साथी के बीच विवाद होने लगा,देखते ही देखते इस युवक ने सुनील सलामें पर लोहे की हुक से इसकी छाती तथा गल्ले पर हमला कर दिया,जिससे खून से लहूलुहान हालत में सुनील को जनसहयोग से नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया है,जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है,वहीं हमला करने वाला युवक ग्राम जुनापानी ढाना निवासी विलास कुसराम बताया जा रहा है,जिसे पुलिस ने पकड़ अभिरक्षा में रख इससे पुछताछ कर रहीं है ।
