कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल: तीन दिन से लापता बालिका ने लगाया दुराचार का आरोप

सिंगरौली: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की तीन दिन बाद घर वापस लौट आई है। उसने बताया कि उसे बहला फुसला कर तीन लड़के लेकर बरगवां ले गए थे। जहां एक लड़के ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने बताया कि उसे वह लड़का रखने की बात कह रहा था। इस मामले में पीड़िता और उसकी मां ज्यादा बोलने को तैयार नहीं थी।

गौरतलब है कि जिले में रेप, छेड़छाड़ सहित अन्य अधिकारिक घटनाएं तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस इन आपराधिक घटनाओं में अवसर निकाल कर अवैध वसूली करते हैं। चर्चा है कि कम पढ़े-लिखे मामलों में पुलिस सामान्य शिकायत सूचना की रिपोर्ट लिखती है और दूसरे पक्ष पर तरह-तरह के दबाव बनाती रहती है। इस रेप पीड़ि़ता की मां का कहना है कि वह नामजद शिकायत लगातार की जा रही है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट पर इन आरोपियों का नाम तक दर्ज नहीं किया।

Next Post

पत्नी की शिकायत पर युवक की थाने में पिटाई

Sun Jul 13 , 2025
इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के मामले में एक युवक को थाने ले जाकर पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया और फिर थाने में लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. अब परिजनों […]

You May Like