
नीमच। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 9 स्थित ग्वालटोली तालाब के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार कार्य का आज भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, पार्षदगण व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 4 लाख 81 हजार रुपये खर्च होंगे। नपा अध्यक्ष ने बताया कि तालाब को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। वार्ड पार्षद हरगोविंद दीवान ने बताया कि इस कार्य के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे और दो वर्ष पूर्व प्रस्ताव पारित हुआ था।
