जम्मू-कश्मीर : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से संबंधों के संदेह में बिहार का व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से संबंध रखने के संदेह में बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के अररिया जिले के सोइरगांव निवासी तारा चंद सदा के रूप में हुई है। उसे काकू दा कोठा गांव में खेत में काम करते समय पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में संदिग्ध संपर्क नंबर मिले। उन्होंने कहा, “वह अपने सेल फोन पर वीपीएन कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहा था।”

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को आगे की आवश्यक कार्रवाई और जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

Next Post

प्याज खरीद में अनियमितता की जांच के लिए समिति गठित, एक सप्ताह में शिकायतें आमंत्रित

Wed Sep 30 , 2026
नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र के नासिक जिला प्रशासन ने वर्ष 2026-27 सीजन के दौरान प्याज खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं और कुप्रबंधन के संबंध में प्याज उत्पादक किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), व्यापारियों और अन्य हितधारकों से लिखित शिकायतें आमंत्रित की हैं। महाराष्ट्र सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग […]

You May Like