2 घंटे की बारिश से जलमग्न हुए बीना के रास्ते

बीना।शहर में रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश के बीच आज 2 घंटे हुई तेज बारिश में बीना जल मग्न नजर आया कई वार्डों में बाढ़ के हालत नजर आए,लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, मोतीचूर नदी ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए देव रघुनाथ बड़ा मंदिर से कटरा मंदिर तक जलमग्न नजर आ रहा था।देव रघुनाथ बड़ा मंदिर स्थित स्कूल में भी कई बच्चे फंसे हुए थे जिन्हें देखने के लिए एसडीम विजय डेहरिया एवं टी आई अनूप यादव पहुंच कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचने के निर्देश दिए।सबसे ज्यादा स्थितियां जो खराब थी उनमें खिरिया वार्ड मनोरमा वार्ड, राम वार्ड मां जागेश्वरी कॉलोनी के साथ ही अंबेडकर चौराहा से स्टेशन रोड नदी में तब्दील नजर आ रही थी हालात इतने बेकाबू थे लोग घरों में रहकर सुरक्षित महसूस कर रहे थे किंतु पानी को उछलते हुए नजर आए दूसरी ओर प्रशासन लगातार बारिश से जल भराव क्षेत्र के दौरा करते हुए नजर आए एसडीएम विजय डेहरिया अपने प्रशासनिक अमले को अलग-अलग स्थान पर भेज कर जायजा लेने की बात कही तहसीलदार अंबर पंथी अनेक वार्डों में भी पहुंच कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।खिमलासा रेलवे अंडर ब्रिज को प्रशासन ने वेरीकेड्स लगाकर बंद कर दिया था दूसरी ओर झांसी फाटक अंडर ब्रिज से भी लोगों का निकलना बहुत मुश्किल हो रहा था इसी तरह कंजिया अंडर ब्रिज को भी पानी भराव के चलते उसे भी बंद कर दिया गया था। जिसके कारण कई ग्रामों से संपर्क टूट चुका था।ग्राम हीगटी रामपुर सिरोंजीपुर रोड पूरी तरह बंद हो चुका लोग धर्म से बाहर भी नहीं निकाल पाए । इसी तरह परासरी नदी एवं कंजिया बेतवा पुल उफान पर होने से पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया जिसके चलते मुगावली मार्ग बंद कर दिया गया उफान से कंजिया मुगावली रास्ता बंद हो गया, उधर पिपरासर से उमरिया कंजिया से लहरावादा देवराजी मार्ग मार्ग बंद है। ग्राम लहरावादा में भी हालात ठीक नहीं कहे जा सकते।

Next Post

ननि बैठक में भोपाल नवाब को गद्दार बताने पर हंगामा, अशोका गार्डन का नाम होगा राम बाग

Thu Jul 24 , 2025
भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक गुरुवार को उस समय विवादों के केंद्र में आ गई जब एक ओर प्रमुख क्षेत्रों के नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पारित हुए, वहीं दूसरी ओर भोपाल के पूर्व नवाब हमीदुल्ला खान को “गद्दार” कहे जाने पर तीखा बवाल खड़ा हो गया। बैठक की […]

You May Like