भोपाल: रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक आभूषण और ढोल की थाप पर गरबे की उमंग ने माहौल को उत्साह से भर दिया। रेडियो मिर्ची की ओर से आयोजित रॉक एन ढोल गरबा महोत्सव के दूसरे दिन भी प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चनिया-चोली और कढ़ाईदार कुर्तों में सजे प्रतिभागियों ने गोल घेरे में पारंपरिक अंदाज में गरबा किया और ताल से ताल मिलाकर उत्सव का आनंद लिया। सयाजी होटल में आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव 16 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जिसका समापन 18 अक्टूबर को होगा। रेडियो मिर्ची पिछले आठ वर्षों से इस गरबा महोत्सव का आयोजन कर रहा है।
Next Post
साइबर ठगों ने तीन खातों से उड़ाई लाखों की रकम
Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर। साइबर ठग हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा कर खातों से रकम उड़ा रहे है। अब ठगों ने तीन खातों से लाखों की रकम उड़ाई है। बरेला ,पाटन, माढ़ोताल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पाटन थाना […]

You May Like
-
3 months ago
पुलिस ने दबोचे आठ वारंटी
-
12 months ago
3 वर्षीय लापता बालक को जंगल, पहाड़ों में तलाश रही पुलिस