फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने महिला बैंक कर्मचारी की अस्मत लूटीं

जबलपुर: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने शादी का प्रलोभन देकर महिला बैंक कर्मचारी की अस्मत लूटने के बाद ब्लैकमेलिंग करते हुए चालीस हजार रुपए ऐंठे लिए।‌ शारीरिक सबंध बनाकर फोटो वीडियो वायरल कर दिए।पुलिस ने बताया कि 26 वर्ष युवती निवासी वार्ड नं. 06 जैन मंदिर के पास थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे सन् 2019 में एक बैंक की सिहोरा शाखा में काम करती थी, इस दौरान उसकी मुलाकात आशीष पटेल हुई थी आशीष पटेल एक फाइनेंस सिहोरा में ब्राच मैनेजर था।

जिससे अच्छी दोस्ती हो गई और फोन पर बातचीत होने लगी थी। 10 अक्टूबर 2021 को आशीष पटेल के कहने पर फाइनेंस सिहोरा में ज्वाइन किया जहां आशीष काम करता था। 6 से 7 माह बाद काम करने के बाद पास एक मेल आया कि आपके पिता की ज्वैलरी शॉप है जिससे आप ग्राहकों को भटका रहे हो इस लिये आपके खिलाफ कार्यवाही की होगी एवं नौकरी से निकाल दिया जायेगा।

उस समय आशीष ने नौकरी बचाने में मदद की थी फिर आशीष मार्केटिंग एक्टिविटी प्रोग्राम में ले जाने को बोल कर 15 मई 2022 को सिंगधामपुर लेकर गया और एक रूम में लेकर गया और शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार कई बार आशीष पटेल अलग अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में पता चला कि आशीष शादीशुदा है जिसने उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर दी। ब्लैकमेलिंग करते हुए उसे 40 हजार रुपए में ले लिए थे।

Next Post

नपा की तैयारियां अधूरी, मानसून की पहली बारिश में डूबा आष्टा

Thu Jun 26 , 2025
सीहोर/आष्टा.आष्टा में मानसून की दस्तक के साथ ही नगरपालिका की तैयारियों की पोल खुल गई. बुधवार को दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया. कई सड़कों पर पानी इतना भर गया कि बाइकें बहने लगीं, जिन्हें लोगों ने पकड़कर रोका. बुधवारा, पुराना बस स्टैंड, दरगाह क्षेत्र […]

You May Like