नपा की तैयारियां अधूरी, मानसून की पहली बारिश में डूबा आष्टा

सीहोर/आष्टा.आष्टा में मानसून की दस्तक के साथ ही नगरपालिका की तैयारियों की पोल खुल गई. बुधवार को दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया. कई सड़कों पर पानी इतना भर गया कि बाइकें बहने लगीं, जिन्हें लोगों ने पकड़कर रोका. बुधवारा, पुराना बस स्टैंड, दरगाह क्षेत्र व जेके हॉस्पिटल के पास जलभराव के हालात बन गए। दुकानों और घरों में पानी भर गया, नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई के दावों की भी सच्चाई सामने आ गई. हाट बाजार में कीचड़ से दुकानदारों को दुकानें समेटनी पड़ीं. नपा अब तक सड़कों को पक्का नहीं कर सकी है. जावर, मेहतवाड़ा, सिद्धिकगंज, कोठरी सहित कई क्षेत्रों में भी पानी भर गया. नागरिकों में चिंता है कि अगर पहली बारिश में यह हाल है, तो आगे क्या होगा.

Next Post

अपने ही परिवार को समय नहीं देना दुख का कारण

Thu Jun 26 , 2025
भोपाल। बाबड़िया कला में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि आज का इंसान सुख तो चाहता है, लेकिन उसका व्यवहार असंतोष को बढ़ाता है। वह बाहरी चीज़ों और सोशल मीडिया पर आधारित संबंधों में सुख खोजता है, जो झूठे और क्षणिक हैं। मुनि […]

You May Like