
नीमच। नीमच जिले में रविवार रात से जारी मूसलाधार बारिश से पानी का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार को भी रुक- रुक कर बारिश जारी रही। जिले के अधिकांश बांध और जलाशय पूरी तरह भर गया है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बांध और जलाशय पूरी क्षमता तक भर गए नीमच सिटी में रावण रुंडी पुलिया पर पानी का स्तर बढऩे से चौथखेड़ा को जोडऩे वाला मार्ग बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। जावद, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, सिंगोली, रतनगढ़, नयागांव, अठाना और सरवानिया महाराज में भी बारिश हो रही है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया है।
पुल बंद होने से आवाजाही पर असर, लोग परेशान
जिले में इस वर्षाकाल में अब तक 37.56 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में 35.24 इंच वर्षा हुई थी। नीमच में 33.58 जावद में 37.72, सिंगोली में 46.35 और मनासा में 32.6 इंच वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में औसत 0.332 इंच वर्षा हुई है।
प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलियाओं और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। बारिश के कारण स्कूल, दफ्तर और बाजार का कामकाज प्रभावित हुआ है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आवाजाही मुश्किल हो गई है।
