वरुण देव स्विमिंग क्लब ने जल योग के साथ मनाया विश्व योग दिवस

सतना। विश्व योग दिवस के अवसर पर जहां देश भर में लोग विविध प्रकार से एवं विभिन्न स्थानों पर योग प्रदर्शन कर रहे थे वहीं वरुणदेव स्विमिंग क्लब सतना ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक विशेष जल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन टमस नदी के सिजहटा घाट पर आयोजित किया गया जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। वरुणदेव स्विमिंग क्लब पिछले 12 वर्षों से ऐसे आयोजन करता आ रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ हुई, जिसके पश्चात जल में योग अभ्यास किया गया।प्राकृतिक वातावरण और नदी के शीतल जल के बीच योग करना सभी प्रतिभागियों के लिए एक आध्यात्मिक व स्वास्थ्यवर्धक अनुभव रहा। इस विशेष अवसर पर जल योग के माध्यम से तन और मन को शुद्ध करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए, जिससे योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। योग अभ्यास का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन सौहार्दपूर्ण और सामूहिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। वरुण देव स्विमिंग क्लब के इस अनूठे आयोजन ने न केवल योग को जल से जोड़ने का प्रयास किया, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाने का कार्य किया।

Next Post

उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबियत बिगड़ी, अब स्वस्थ

Wed Jun 25 , 2025
नैनीताल, 25 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय में एक समारोह के दौरान अचानक असहज महसूस करने लगे जिसके बाद उन्हें तुरंत राजभवन ले जाया गया। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि श्री धनखड़ अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और घबराने की कोई […]

You May Like