विघ्नहर्ता श्री गणेश ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

इंदौर: व्हाइट चर्च चौराहे पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. नुक्कड़ नाटक के जरिए श्री गणेश के माध्यम से श्रद्धालुओं और आमजन को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया.

नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने वाले दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने पर पुष्प देकर प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात हिन्दू सिंह मूवेल, थाना प्रभारी अरविंद दांगी, यातायात निरीक्षक नारायण सिंह डामोर सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

भोलाराम उस्ताद मार्ग की महाआरती में उमड़ता है विद्यार्थियों का सैलाब

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर: शहर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है. गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों तक गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धालु डूबे नजर आ रहे हैं. इसी उत्साह का एक खास रंग देखने को मिलता है विद्यार्थियों के क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले भोलाराम उस्ताद मार्ग पर, […]

You May Like