भोलाराम उस्ताद मार्ग की महाआरती में उमड़ता है विद्यार्थियों का सैलाब

इंदौर: शहर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है. गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों तक गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धालु डूबे नजर आ रहे हैं. इसी उत्साह का एक खास रंग देखने को मिलता है विद्यार्थियों के क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले भोलाराम उस्ताद मार्ग पर, जहां गणेश उत्सव के दौरान युवाओं और छात्रों में अलग ही जोश नजर आता है.यहां होने वाली महाआरती इस उत्सव का विशेष आकर्षण रहती है. आरती के समय सैकड़ों की संख्या में छात्र और श्रद्धालु एकत्रित होते हैं. देखते ही देखते पूरी सड़क भक्तों से भर जाती है और पूरा वातावरण गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर हो जाता है. आरती, जयकारों और भक्ति संगीत के बीच यहां का माहौल देखते ही बनता है.
भोलाराम गणेश समिति मंडल के अध्यक्ष शुभम कुशवाह बताते हैं कि पिछले 11 वर्षों से यहां विधि-विधान के साथ श्री गणेश की स्थापना की जा रही है। हर साल उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है. इस वर्ष गणेश प्रतिमा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए प्रतिमा के हाथ पर 22 कैरेट सोने की बरक भी लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.शुभम कुशवाह के अनुसार, समिति के सदस्य पूरे दस दिनों तक उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा की सेवा में जुटे रहते हैं. गणेश उत्सव उनके लिए केवल आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को एक साथ जोड़ने वाला अवसर भी है

Next Post

जेन जी थीम पर सजा पंडाल लोगों को कर रहा आकर्षित

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर. महाराणा प्रताप चौक पर इस बार गणेश उत्सव में गणेश जी को थीम पर आकर्षक और अलग डिजाइन में विराजित किया गया है. यहां स्थापित गणेश जी को ‘महाराणा प्रताप चौक के राजा’ नाम दिया गया है। पंडाल का डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया […]

You May Like