
सीहोर। मंगलवार को जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में जिलेभर से आए 38 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. मु यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत आदि उपस्थित थे.
