पांढुरना: बड़चिचोली पुलिस चौकी के ग्राम बोथिया के एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार को खेत के कोठे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़चिचोली पुलिस चौकी के ग्राम बोथिया निवासी विजय पिता उपसराव मानमोडे का शव उसी के खेत के कोठे में फांसी के फंदे पर झूलता दिखाई देने की सूचना पर बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल घटना स्थल पहुंचे।
जिन्होंने पंचनामा कार्यवाही कर शव को फंदे से निचे उतारने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय पहुँचाकर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं, बताया जा रहा हैं कि मृतक बीते कई दिनों से बीमार चल रहा था, संभवतः इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की होंगी, फिर भी पुलिस द्वारा इस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही हैं ।
