इक्वाडोर में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या

क्विटो, 11 जून (वार्ता) इक्वाडोर के दक्षिण-पश्चिमी तटीय शहर गुआयाकिल में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

यह हमला गुआयाकिल के पास क्वालेस इलाके में डौले राजमार्ग के निकट हुआ। पुलिस ने एक बयान में कहा,“ इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गयी। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।” पुलिस को संदेह है कि यह हमला सप्ताहांत में चार असॉल्ट राइफलों की हाल ही में जब्ती से जुड़ा हो सकता है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमला सुबह तब हुआ, जब पेका क्षेत्र और एक नगरपालिका बाजार के पास स्थानीय लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार मारे गये लोगों में पांच मोटरसाइकिल टैक्सी चालक थे।

इक्वाडोर के सबसे खतरनाक शहरों में से एक गुआयाकिल में हाल के दिनों में कई घातक हमले हुये हैं। बैस्टियन पॉपुलर के एक घर में रविवार को चार लोगों की हत्या कर दी गयी। इसके अलावा, सोमवार को मुचो लोटे इलाके में अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद एक विवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अप्रैल से शहर में आपातकाल लागू है।

गौरतलब है कि जनवरी 2024 में राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने ड्रग माफिया के खिलाफ ‘आंतरिक सशस्त्र संघर्ष’ की घोषणा की थी, तब से लेकर अब तक इक्वाडोर गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा है।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Wed Jun 11 , 2025
लॉर्ड्स 11 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डबल्यूटीसी) 2025 के फाइनल में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like