जासूसी करते पकड़े गए युवक का शिवपुरी से कनेक्शन!

शिवपुरी: उत्तरप्रदेश के आगरा में एटीएस पुलिस ने एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़ा है। आरोपी पिछले कुछ साल से फिरोजाबाद की ऑडिनेंस फैक्ट्री में काम करता था। शुरूआती पूछताछ में आरोपी का शिवपुरी से कनेक्शन सामने आया है आरोपी ने बताया है कि वो मध्यप्रदेश के शिवपुरी का रहने है। हालांकि शिवपुरी पुलिस ने भी खबर के आधार पर इस युवक के बारे में पड़ताल की, लेकिन अभी तक ऐसा कोई नाम सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक आगरा एटीएस पुलिस ने रविन्द्र पुत्र देवीदयाल को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एटीएस पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक 9 साल से फिरोजाबाद उप्र की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी नेहा शर्मा की नाम की युवती के संपर्क में था रविन्द्र के फोन से अभी तक कई गोपनीय दस्तावेज मिले हैं, जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की उत्पादन रिपोर्ट, ड्रोन व अन्य रक्षा उपकरणों से जुड़ी जानकारी मिली है।

इधर रविन्द्र पर दर्ज एफआईआर में उसका निवास स्थान शिवपुरी के टीवी टावर के पास होना बताया गया है। युवक के शिवपुरी निवासी होने का पता चलते ही शिवपुरी पुलिस भी रविन्द्र की पड़ताल के लिए लग गई है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह शिवपुरी में रहता है। एसपी अमन राठौड़ ने बताया कि हमारे पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। एटीएस पुलिस ने भी कोई जानकारी नहीं मांगी है। लेकिन सूचना के आधार पर हमारी टीम पड़ताल कर रही है।

Next Post

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल भारत ने आठ जीते 33 पदक

Mon Mar 17 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय एथलीटों ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में असाधारण प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक सहित कुल 33 पदक जीते। विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के अंतिम दिन भारतीय एथलीटों के कौशल और दृढ़ संकल्प का असाधारण प्रदर्शन करते हुए चार […]

You May Like