पुस्तक मेले में एक करोड आठ लाख से अधिक की किताबें बिकी

ग्वालियर। पुस्तक मेला में अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के लिए पुस्तकें व स्टेशनरी आदि सामान एक ही स्थान पर डिस्काउन्ट में मिलने के कारण उत्त्साहपूर्वक सहभागिता की जा रही है। 30, मार्च तक मेले में 9229 अभिभावकों के द्वारा कुल 1,08,40,452 रूपये की पुस्तके व स्टेशनरी की खरीद अपने बच्चों के लिए की जा चुकी है।

शिल्प बाजार परिसर मेला ग्राउन्ड ग्वालियर में पुस्तक मेला लगाया गया है। जिसमें ग्वालियर के लगभग सभी विद्यालयों की पुस्तकों को विकय करने वाले व्यापारियों के द्वारा अपने बुक स्टॉल लगाये गये हे। प्रत्येक व्यापारी के द्वारा पुस्तको पर न्यूनतम दस प्रतिशत डिस्काउन्ट व स्टेशनरी पर बीस प्रतिशत डिस्काउन्ट अनिवार्य रूप से दिया जा रहा है।

*बुक बैंक से 244 बच्चों को मिली निशुल्क किताबें*

पुस्तक मेला में संचालित बुक बैंक योजना अंतर्गत कक्षा नर्सरी से 12 वी तक की पुस्तकों के 439 सेट पूर्व छात्रों के पालकों से प्राप्त हुए जिन्हे आवश्यक्ता वाले 244 विद्यार्थियों हेतु वितरित किया गया है।

Next Post

करथुआ रेंज के सागौन के जंगल में भीषण आग, आधा किलोमीटर तक फैली लपटें

Mon Mar 30 , 2026
सिंगरौली। वन परिक्षेत्र करथुआ रेंज के समीपी पराई हनुमान मंदिर के सामने सागौन के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आलम यह है कि आग करीब आधा किलोमीटर दूरी तक फैल गई है। यह आग संभवत: दोपहर के बाद लगी हुई है, जो धीरे-धीरे बेकाबू हो रही है। दरअसल […]

You May Like