युवक ने लगाई फांसी

जबलपुर: सिहोरा अंतर्गत ग्राम डुंडी फाटक के पास युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस के मुताबिक डुंडी फाटक के पास रहने वाला विपिन पटेल 22 वर्ष घर से टहलने के लिए कहकर घर से निकला था और वापिस नहीं लौटा। चिंतित परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

तलाश के दौरान घर के पास ही नाले में पड़ा मिला। टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मृतक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है । उसके गले में रस्सी बंधी थी संभवत: फांसी लगाने के बाद वह टूट गई और मृतक नीचे नाले में गिर गया था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Next Post

सोहम शाह के साथ आलिया भट्ट ने शुरू की तुम्बाड 2 की शूटिंग, 100 करोड़ से ज्यादा बजट में बनेगी हॉरर फिल्म

Mon Aug 24 , 2026
मुंबई, ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है और आलिया भट्ट ने भी फिल्म के सीक्वल के लिए कैमरा फेस करना शुरू कर दिया है। सोहम शाह के साथ आलिया की एंट्री से फिल्म का रोमांच बढ़ गया है। सोहम शाह की चर्चित हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल का इंतजार […]

You May Like