कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में राजस्व संबंधी सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

भिंड: कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा, एसडीएम लहार विजय यादव, एसडीएम अटेर अंकुर गुप्ता, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, एसएलआर मोहम्मद रज्जाक खान, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने भू-राजस्व एवं डाईवर्सन वसूली की प्रगति, फार्मर रजिस्ट्री, आधार खसरा लिंकिंग, पी.एम. किसान आधार सीडिंग, पी.एम. किसान ईकेवाईसी, पी.एम. किसान सेल्फ रेजिस्ट्रेशन निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने साइबर तहसील नामांतरण, फसल गिरदावरी, स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राउन्ड ट्रूथिंग, आरओआर एंट्री, प्रथम प्रकाशन, द्वितीय प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीवास्तव ने भू-अर्जन के प्रकरण एवं राजस्व अभिलेख में अमल की स्थिति तथा सर्विस चार्ज, लंबित न्यायिक प्रकरण, सी.एम. हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, शासकीय भूमि की जानकारी, माह सितम्बर में हुई अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से हुई क्षति में राहत राशि वितरण की जानकारी सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Next Post

अंचल में बिक रहा मिलावटी नकली पनीर, लोगों के स्वास्थ से हो रहा खिलवाड

Mon Feb 10 , 2025
झाबुआ: आदिवासी अंचल में इन दिनों शादियों का दौर शुरू हो चुका है। वही होली और भगौरिया पर्व भी निकट है। शादियों के सीजन में पनीर की मांग काफी बढ गई है। झाबुआ जिला मुख्यालय सहित आस पास के गांव व शहरी क्षेत्रों में मिलावटी नकली पनीर बडी मात्रा में […]

You May Like