
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद अजय पिता दिलीप, वैष्णवी पति अनिकेत, शांति पति ओमप्रकाश यादव, सोनल पिता ओमप्रकाश और पूनम को चरक अस्पताल लाया गया था। सभी को चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि सभी मुम्बई के रहने वाले हैं और कार में सवार होकर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे थे। हादसा सुबह 10 बजे के लगभग हुआ। अचानक कार अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गई थी।
