बीजिंग, चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का बुधवार सुबह बीमारी के कारण 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। चीनी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। रोंगजी को 1990 के दशक में चीन के सरकारी उद्योगों में बड़े बदलाव करने और देश को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शामिल कराने का मुख्य श्रेय दिया जाता है।
सख्त प्रशासक और भ्रष्टाचार विरोधी छवि
साल 1998 में प्रधानमंत्री बनने वाले रोंगजी अपने सख्त प्रशासनिक अंदाज और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े रुख के लिए जाने जाते थे। अपनी बेबाक नीतियों और सुधारों के कारण वे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय रहे और उन्हें ‘बॉस’ उपनाम से भी पुकारा जाता था।
संघर्षपूर्ण जीवन और राजनीतिक सफर
उनका राजनीतिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा और शुरुआती दौर में उन्हें राजनीतिक कारणों से निर्वासन का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि, अपने मजबूत संकल्प के बल पर वे लौटे और 1998 से 2003 तक चीन के प्रधानमंत्री के रूप में देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अहम योगदान दिया।

