
भिंड। गोहद तहसील के चंदोखर ग्राम से बड़ी खबर आई है।प्रशासनिक लापरवाही से मजबूरी में मुस्लिम समाज ने घर के पास ही जनाजा को दफन कर दिया। गांव में स्थित दोनों कब्रिस्तानों में दफन की सुविधा न होने के कारण मुस्लिम समाज के लोगों को मजबूरी में अपने घर के पास ही जनाज़ा दफन करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, एक कब्रिस्तान में पानी भर जाने और दूसरे में प्रशासन की तरफ से दफन की अनुमति न मिलने की वजह से हालात बिगड़ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने समय रहते कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की, जिससे मृतक के सम्मानजनक अंतिम संस्कार में बाधा आई। ग्रामीणों और समाज के लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराज़गी है और उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द कब्रिस्तान की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस प्रकार की मानसिक और सामाजिक पीड़ा से न गुजरना पड़े। यह मामला प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
