
शाजापुर।पचोर से मक्सी बारात में जा रही एक बस को कंटेनर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए. जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक बालक को गंभीर चोट आने पर उसे इंदौर रैफर किया गया है. घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया.
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है. जब एक बस पचोर के कुमकुम गार्डन से मक्सी बारात में जा रही थी. इस बस में करीब 40 लोग सवार थे. जब बस एकता होटल के समीप पहुंची, तभी एक कंटेनर पीछे से बस में टक्कर मार दी, जिससे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया. जहां पर घायल साजिद पिता सलीम निवासी पार्वती जिला सीहोर की उपचार के दौरान मौत हो गई. जबकि घायल अशांत पिता उस्मान 5 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया है. अन्य घायलों का उपचार शाजापुर में चल रहा है. एसडीओपी भास्कर ने बताया कि यह हादसा उज्जैन जिले की तराना तहसील के बंजारी गांव के पास हुआ है. कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है.
