मेढ़ौली में अवैध शराब दुकान पर दिखावटी कार्रवाई

सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बघोर के मेढ़ौली में खुलेआम अवैध रूप से संचालित शराब दुकान के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई केवल दिखावा साबित हुई। विभाग ने 20 मई को खबर प्रकाशित होने के बाद दबाव में आकर अवैध शराब दुकान के बाहर लगे प्रचार बोर्ड तो हटवा दिए, लेकिन दुकान का संचालन पूर्ववत जारी है। इस अवैध कारोबार से क्षेत्र में शराब माफिया और विभाग की सांठगांठ उजागर हो रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इनका कहना है

सिहावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघोर के मेढ़ौली में अवैध रूप से संचालित मदिरा दुकान पर कार्रवाई के लिये उनके द्वारा पूर्व में इंस्पेक्टर को निर्देश दिये गये थे। उन्हें बताया गया था कि कार्रवाई हो चुकी है। यदि कार्रवाई के नाम पर केवल दुकान के बाहर लगे बोर्ड को ही हटाया गया है तो वह फिर से फील्ड में मौजूद इंस्पेक्टर को कार्रवाई के लिये निर्देशित कर रहे हैं।

संतोष कुशवाह, जिला आबकारी अधिकारी सीधी

Next Post

पर्यवेक्षकों ने टटोली नब्ज,दावेदारों की फेहरिस्त काफी लम्बी

Fri Jun 13 , 2025
सतना. संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों के पहुंचने के साथ कार्यकत्ताओं और नेताओं में जो उत्साह देखने को मिला उसने सत्ता पक्ष को चिन्ता में डाल दिया है.वर्षों से कांग्रेस को मृतप्राय बताने वाले प्रमुख दलों के सामने कांग्रेस ने वर्तमान परिस्थितियों के चलते बडी […]

You May Like