
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर डीडी नगर स्थित श्री वेंकटेश एजुकेशन एकेडमी में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनके मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना का बीजारोपण करना था। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पृथ्वी के विभिन्न स्वरूपों और उसकी सुंदरता को उकेरा।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में आर्टिस्ट प्रेम प्रजापति एवं आर्टिस्ट शिल्पी गोयल उपस्थित रहे। उनके निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान अग्रज श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान तान्या सिकरवार तृतीय स्थान अंशिका कुलश्रेष्ठ विजेता छात्र-छात्राओं सहित सभी सहभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी की डायरेक्टर मधुलिका सिंह तोमर, प्रिंसिपल निधि शर्मा एवं शिक्षिकाएं सुनीता ओझा, दिव्या तोमर, नैन्सी अग्रवाल, प्रज्ञा सिकरवार, पूजा शर्मा और श्रुति अग्निहोत्री उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सचिव कंचन राव, कार्यक्रम संयोजक इंदु शर्मा, सोशल मीडिया पार्टनर सचिन रावत और देवेश दुबे ने भूमिका निभाई।
