निगम अमले ने चालकों व दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत

छिंदवाड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा सार्वजनिक मार्गों पर बिना अनुमति हो रहे अतिक्रमण को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख और व्यस्त क्षेत्रों में विशेष ‘रोको-टोको अभियानÓ चलाया गया। अभियान के दौरान खजरी चौराहा से लेकर आदिवासी संग्रहालय मार्ग तक सड़क एवं फुटपाथ पर पसरे अतिक्रमण को हटाया गया। इसके उपरांत सड़क सुरक्षा समिति से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दुबे नर्सिंग होम के सामने सार्वजनिक सड़क पर वाहन पार्क कर आवागमन बाधित करने वालों पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने सड़क से गाडिय़ां हटवाकर अस्पताल संचालक को मरीजों व परिजनों के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की स्पष्ट समझाइश दी। इसी क्रम में, चार फाटक ओवरब्रिज के पास स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर के सामने अव्यवस्थित ढंग से लगाई गई दुकानों को व्यवस्थित कराकर पार्किंग हेतु खाली जगह कराई गई, ताकि श्रद्धालुओं और राहगीरों को वाहन खड़े करने में सुविधा हो सके। इस दौरान सड़क व फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता रोकने वाले सभी दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों को सख्त हिदायत देकर सामान हटवाया गया।

Next Post

'गोल्डन गर्ल' मीराबाई चानू की नजरें अब एशियन गेम्स की तैयारी पर

Wed Jul 29 , 2026
ग्लासगो, 29 जुलाई (वार्ता) लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीतने के तीन दिन से भी कम समय में, मीराबाई चानू ट्रेनिंग में लौट आई हैं और जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियन गेम्स में अगली बड़ी चुनौती पर ध्यान दे रही हैं। ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट जीत के […]

You May Like