जंगली सूअर के दो शिकारी गिरफ्तार

सतना : मैहर वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध वन्यप्राणी शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मानपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस बेचा जा रहा है।

जिसे गंभीरता से लेते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी मैहर के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक शिवकुमार वर्मा, बैजनाथ वर्मा, बीट प्रभारी सारंग कृष्णचंद्र मिश्रा, वाल्मीकि कोल, प्रेम नारायण आरख तथा स्क्वाड डॉग टीम सतना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके से जंगली सूअर का मांस, चमड़े का टुकड़ा और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।इस दौरान आरोपी शोभी साकेत और फ़इया पाल को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय मैहर में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

राजस्व घटा तो नप गए खनिज अधिकारी, रीवा के अधिकारी को मिला सतना का प्रभार

Sun Sep 21 , 2025
सतना:जिले में पहली बार किसी विभाग प्रमुख पर सिर्फ इसलिए कार्यवाही कर दी गईकि उन्होने राजस्व वसूली में गम्भीरता नहीं दिखाई.उसका यह परिणाम हुआ कि दैनिक रूप से जारी होने वाली ईटीपी की संख्या में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है.प्रदेश के खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया […]

You May Like