भारत और पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल अब और भी रोमांचक हो गया है। सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर भारत और पाकिस्तान ने खिताबी भिडंत के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें अब ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से फाइनल में आमने-सामने होंगी।
