ओवर ब्रिज गिरने से दो लोगो की मौत की उड़ाई अफवाह, एफ आई आर

जबलपुर। ओवर ब्रिज के गिरने से दो लोगों की मौत होने की अफवाह उड़ाते हुए फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक के खिलाफ खमरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हुआ कि जबलपुर में ओवर ब्रिज के गिरने से दो लोगो की मौत हो चुकी है जो सोशल मीडिया में ओवर ब्रिज के गिरता हुआ दिखाते हुये वायरल किया गया है। वायरल वीडियो मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा फैलाया पाया जाने पर मोबाईल धारक की पतासाजी की गई जो कोमल कुमार वर्मा पिता स्व. राजेन्द्र कुमार वर्मा (20) निवासी भगवती ग्रीन कालोनी पिपरिया थाना खमरिया का निवासी होना पाया गया, जिसने अपने मोबाईल नम्बर से जबलपुर के ओवर ब्रिज के गिरने से दो लोगो की मौत होने की झूठी अफवाह फैलाई, जिससे लोगो में भय उत्पन्न हुआ है। आरोपी के कब्जे से मोबाईल जप्त किया गया है। मामले मे आरोपी कोमल कुमार वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

शिक्षित बेरोजगार की रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों हड़पे, एफआईआर दर्ज

Tue Jul 22 , 2025
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत भूकम्प कॉलोनी में रहने वाले एक शिक्षित बेरोजगार की रेल्वे में नौकरी लगवाने के नाम पर जालासाज ने एक महिला के साथ मिलकर 3, 24, 000 रूपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आदर्श पटैल पिता स्व. […]

You May Like