दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला, सरकारी-प्राइवेट दोनों के 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली सरकार के सभी सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। यह निर्देश पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा पांच के अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी में संचालित सभी दिल्ली सरकार के कार्यालयों एवं निजी प्रतिष्ठानों के लिए जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है सोमवार शाम दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 अंक दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले रविवार को यह 391 अंक था।

आदेश में आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की गयी है, जिसमें अस्पताल, अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठान, अग्निशम सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, बिजली, पानी, स्वच्छता और संबंधित नगरपालिका सेवाएं, आपदा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण समेत आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 25 नवम्बर 2025

Tue Nov 25 , 2025
पंचांग 25 नवम्बर 2025:- रा.मि. 04 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमीं भौमवासरे रात 7/12, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे रात 9/19, गण्ड योगे दिन 11/27, वव करणे सू.उ. 6/41, सू.अ. 5/19, चन्द्रचार मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 25 नवम्बर 2025 वर्ष […]

You May Like