
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत भूकम्प कॉलोनी में रहने वाले एक शिक्षित बेरोजगार की रेल्वे में नौकरी लगवाने के नाम पर जालासाज ने एक महिला के साथ मिलकर 3, 24, 000 रूपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक आदर्श पटैल पिता स्व. अतुल पटैल 22 वर्ष निवासी भूकम्प कॉलोनी धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे शिक्षित बेरोजगार हैं, तक्षशिला विश्वविद्यालय से पलिटेक्निकल की डिग्री लिया है। मां अर्चना पटैल घर में साड़ी में पीको फॉल लगाने का काम करती हैं। घर में ही राकेश कुमार सराठे पिता गयाप्रसाद सराठे निवासी महर्षि महेश वार्ड डॉ मुखर्जी के पीछे घमापुर चौक का पिछले छ: महीने से घर की दुकान में साड़ी के पीको फाल कराने आता था। जिसने उससेे कहता था कि मैंने अपने लडक़ा को पश्चिम मध्य रेल्वे में कमर्शियल क्लर्क में लगाया हूँ। पाँच लाख रूपया लडक़े को नौकरी लगाने के लिये दिया हूँ। उसकी नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर कहा कि देवरी रेल्वे स्टेशन जबलपुर में पद खाली है। पश्चिम मध्य रेल्वे कमर्शियल क्लर्क पर लगवा देता हूँ। नौकरी लगवाने में केवल पैसे का खेल है। इसके बाद दस्तावेज लेकर बिना नोटरी के शपथ पत्र बनवाया। इसके बाद टेनिंग किट, खाता खुलवाने, पेपर फीस आदि के नाम पर कई किश्तों में 3,24,000 रूपये नौकरी लगाने के नाम पर लेकर धोखाधड़ी की है।
ब्लैंक आईकार्ड, ट्रेनिंग के कपड़े दिए, रेल्वे अस्पताल में टेस्ट कराया-
पीडि़त ने शिकायत में बताया कि 27 मार्च 2025 को रेल्वे का ब्लैंक आईकार्ड एवं रेल्वे में ट्रेनिंग के दौरान पहनने वाले कपड़े लाकर दिये। दिये गये ट्रेनिंग वाले कपडे के ऊपर कम्प्यूटर से प्रकोष्ठ, पश्चिम मध्य रेल स्टेशन रोड साउथ सिविल लाईन जबलपुर एवं रेलवे का लोगो बना बना हुआ है फर्जी पर्ची लगाकर कपडे दिया है। रेल्वे में नौकरी लगने का विश्वास हो गया। राकेश कुमार सराठे ने 27 मार्च 2025 को रेल्वे हॉस्पिटल जबलपुर में बुलाकर उसका यूरिन टेस्ट के लिये सेम्पल लिया। राकेश कुमार सराठे के साथ एक महिला भी थी। इसके बाद सराठे ने 5500 रूपये एक्स-रे कराने के लिये लिया और नेशनल हस्पिटल ले गया था।
