लखेरा बाजार में तनाव: दुकानों के बाहर मांस फेंकने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की मांग

भोपाल। थाना प्रभारी कोतवाली को श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने गुरूवार को पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा. थाना प्रभारी कुशवाहा से कुछ बुर्का पहनी महिलाओं की तरफ से मंदिरों और दुकानों पर मांस फेंकने की घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस मौके पर बताया कि पुराने भोपाल के लखेरा बाजार और लोहा बाजार क्षेत्र में कुछ महिलाएं कई दिनों से मांस के टुकड़े दुकानों के सामने फेंक रहीं हैं. इसको लेकर व्यापारियों ने हिंदू उत्सव समिति से शिकायत की. मामले को लेकर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में व्यापरी थाना कोतवाली पहुंचे. थाना प्रभारी को महिलाओं के खिलाफ करवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया. मामले में दुकानदरों का कहना है कि हमारे आसपास मंदिर है, जहां इस प्रकार मांस के टुकड़े फेंके जाते हैं. इससे जहां लोगों के काम में बाधा उत्पन्न होती है. वहीं धार्मिक भावनाएं भी आहत होती है. लोगों का कहना है कि दुकानों के पास जैन मंदिर और उसके ही पास शिव मंदिर है. इन्हीं स्थानों के आसपास मांस के टुकड़े फेंके जाते हैं और आवारा कुत्ते इन मांस के टुकड़ों को मंदिरों के आसपास तक ले जाते हैं.

Next Post

अंगदान-देहदान से अमर हुईं संतोष वर्मा: अंतिम विदाई से पहले इंदौर में गार्ड ऑफ ऑनर, एक मार्च को मिलेगा महर्षि दधीचि सम्मान

Thu Feb 26 , 2026
इटारसी। बैतूल जिले के टिकारी क्षेत्र की मूल निवासी 79 वर्षीय स्वर्गीय श्रीमती संतोष वर्मा ने 23 फरवरी को इंदौर में अंतिम सांस ली, लेकिन जाते-जाते वे कई जिंदगियों में नई रोशनी और उम्मीद भर गईं। निधन के बाद उनकी पुत्री श्रीमती मृदुला चौधरी ने परिवार से परामर्श कर नेत्रदान, […]

You May Like