इटारसी। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत समाज ने इस बार एक सराहनीय और प्रेरणादायक निर्णय लिया है। समाज ने जयंती समारोह को केवल पारंपरिक उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक और राष्ट्रहित से जोड़ने का संकल्प लिया है।
समाज के सदस्यों ने आपसी चर्चा के बाद तय किया कि आयोजन के दौरान होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम कर समाजोपयोगी कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक संदेश देना है।
वीरता और देशभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती को अब समाज “प्रेरणा दिवस” के रूप में मनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार, इससे युवाओं में राष्ट्र सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना सशक्त होगी। यह पहल अन्य समाजों के लिए भी मिसाल बन सकती है।
