भीषण गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाने आगे आए सामाजिक संगठन

नीडीटेल फाउंडेशन और पीपल फॉर एनिमल्स ने चलाया जल सेवा अभियान, सैकड़ों जलपात्र किए वितरित

इंदौर. तेज़ गर्मी से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं बेजुबान जानवर और पक्षी भी इस तपिश में बेहाल हैं. इनकी प्यास बुझाने के लिए रविवार को नीडीटेल फाउंडेशन और पीपल फॉर एनिमल्स द्वारा एक अनूठी पहल की गई. नगर निगम पार्किंग में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत दो सौ वॉटर पॉट्स कुत्तों और गायों के लिए, जबकि तीन सौ जल पात्र पक्षियों के लिए निःशुल्क वितरित किए.

अभियान का उद्देश्य है कि शहर के हर कोने में, गली, मोहल्ले, छत और खुले स्थानों पर बेजुबानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. आयोजकों ने बताया कि नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने स्तर पर इन जलपात्रों को भरकर पशु-पक्षियों को राहत दें. संगठनों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर के सभी थानों में भी जल कुंड स्थापित करने की योजना बनाई है. इस पहल की शुरुआत एमजी रोड थाना परिसर से की गई, जहां पहला जल पॉट स्थापित किया. इस अवसर पर नीडीटेल फाउंडेशन के संस्थापक कार्तिक तंवर, पीपल फॉर एनिमल्स इंदौर के अध्यक्ष प्रियांशु जैन, तथा पशु कल्याण कार्यकर्ता दिव्यांशी जैन विशेष रूप से मौजूद रहे. सभी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

Next Post

2000 नशीले इंजेक्शन पकड़ाए 

Sat Jun 14 , 2025
जबलपुर‌। क्राइमब्रांच एवं अधारताल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ शर्मा निवासी शीतला माई मंदिर के पास घमापुर को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 2000 नशीले इंजेक्शन एवं कार जप्त की गई हैं। पुलिस आरोपी तस्कर से पूछताछ कर रही है और जल्दी इसमें बड़ा खुलासा होने की […]

You May Like