जल है तो जीवन है, जल बचाओ, जीवन बचाओ

सीधी। विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड विकास 2.0 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत बरमबाबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोल में वॉटर शेड यात्रा अभियान 2025 शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब के गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया तथा उपस्थित जनों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। विधायक ने नवनिर्मित सीएससी का लोकार्पण भी किया।

विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य भेंट है। जल के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। जल है तभी जीवन है। हम सभी को जल के संरक्षण के प्रति पूरी सजगता से कार्य करने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को जन आंदोलन बनाने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया है। इस अभियान से प्रत्येक व्यक्ति जुड़े। अपने पास के जल स्त्रोतों को बचाने के लिए उनकी स्वच्छता के लिए सभी अपना योगदान दें। पानी के अपव्यय को रोके तथा जल की एक.एक बूंद बचाने का प्रयास करें।

Next Post

त्रिनिदाद - टोबैगो के चुनाव में कमला प्रसाद-बिसेसर की पार्टी को जीत, मोदी ने दी बधाई

Tue Apr 29 , 2025
नयी दिल्ली/ पोर्ट ऑफ स्पेन 29 अप्रैल (वार्ता) कैरेबियायी सागर क्षेत्र के देश त्रिनिदाद – टोबैगो के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री सुश्री कमला प्रसाद-बिसेसर के नेतृत्ववाली यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस को जीत मिली है और सुश्री कमला का दोबारा प्रधानमंत्री बनना तय लगता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री कमला को […]

You May Like