मौसम का बदला मिजाज, बैढ़न अंचल में हुई बारिश

सिंगरौली। जिले में आज दिन शनिवार की देर शाम हवाओं के झोखों के साथ बैढ़न अंचल में एक बार फिर से बे मौसम बारिश होने से तापमान लुढ़क गया है। इस दौरान चमक-गरज का भी असर था। शनिवार की देर शाम बैढ़न अंचल के साथ-साथ जिले में मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के चलने के बाद तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 15 मिनट के अधिक समय तक तेज बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान मौसम ने वैवाहिक कार्यक्रम मेें खलल डाला है और रोजमर्रा की तरह बैढ़न शहर की बिजली के ट्रीप होने का सिलसिला चलने से शहर ब्लैकआउट की स्थिति से जुझता रहा।

Next Post

मूर्ति तोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करें रिपोर्ट

Sat May 10 , 2025
  हाईकोर्ट ने सिवनी पुलिस अधीक्षक व धूमा थाना प्रभारी को दिये निर्देश जबलपुर। सिवनी जिले के धूमा थानान्तर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में अभी तक की गयी कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी का हलफनामा हाईकोर्ट में पेश किया गया। हाईकोर्ट […]

You May Like