मूसलाधार बारिश से माडा क्षेत्र में तबाही: राहत कार्य शुरू; घरों में घुसा पानी

सिंगरौली :सिंगरौली जिले के माडा तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण छतौली समेत दर्जनों गांवों में पानी भर गया, जिससे लोगों के घरों में घुटनों तक पानी पहुंच गया। कई मकानों में पानी घुसने से घरेलू सामग्री नष्ट हो गई है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार आधी रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह 8 बजे तक लगातार होती रही।

इससे क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए और कई सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी बहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।हालात की गंभीरता को देखते हुए माडा थाना प्रभारी शिव पूजन मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की मदद से जलनिकासी के प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

इधर, सिद्ध खुर्द के समीप शिव पहाड़ी स्थित गर्रा नाला के उफान पर आने से आज सुबह से क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह से बाधित है। राहत की बात यह है कि अब बारिश थम चुकी है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रभावित घरों से अधिकतर पानी बाहर निकाल दिया गया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी धनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीमें सतत निगरानी में लगी हैं।

Next Post

मैहर के संस्कृत आवासीय विद्यालय में डेंगू की दस्तक,24 स्थानों पर मिला लार्वा

Fri Jul 25 , 2025
सतना: मैहर में बरसात के मौसम में डेंगू ने दस्तक दे दी है। बड़ा अखाड़ा स्थित संस्कृत आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाला 11 वर्षीय छात्र डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर के बाद मलेरिया विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में लार्वा की जांच शुरू […]

You May Like